Champa Big Update : ट्रक और हाइवा में टक्कर का मामला, हाइवा में फंसे ड्राइवर को 2 घण्टे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया, हाइवा ड्राईवर की मौत, ट्रक के ड्राइवर की पहले मौत हो चुकी थी, 2 घायलों को चाम्पा अस्पताल भेजा गया, SP पहुंचे मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के हथनेवरा गांव में ट्रक और हाइवा में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 1 वाहन के ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं 2 घायलों को चाम्पा अस्पताल भेजा गया है.

 



टक्कर के बाद हाइवा का ड्राइवर फंसा रहा, जिसे 2 घण्टे की मशक्कत के बाद निकाला गया, तब तक उसकी भी मौत हो गई थी. दोनों वाहनों में 4 लोग सवार थे. हादसे की सूचना के बाद चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष सिदार पहुंचे थे. बाद में, एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : पशु तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप में हो रही थी मवेशियों की तस्करी, 4 मवेशी को पुलिस ने बरामद किया, सारागांव पुलिस की कार्रवाई....

दरअसल, चाम्पा की ओर से बम्हनीडीह की ओर ट्रक जा रहा था, वहीं हाईवा, बम्हनीडीह की ओर से चाम्पा की ओर आ रहा था, तभी वाहन अनकंट्रोल हो गया और घटना घट गई है. दोनों वाहनों में चार लोग सवार थे. इसमें 1 ड्राइवर की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं, वहीं एक ड्राइवर वाहन में फंसा हुआ था, जिसे 2 घण्टे की कवायद के बाद 2 गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया, तब ड्राइवर की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : बाइक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही जांच..

हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर की मौत हुई है, वहीं 2 सवार घायल हुए हैं. दोनों घायलों का इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी और पुलिस ने एम्बुलेंस, दमकल बुलाकर रखी थी. बाद में, एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे.

error: Content is protected !!