JanjgirChampa News : बिर्रा में दो वाहन में हुई थी टक्कर, अब तक नहीं हटाया गया दोनों वाहनों को, आवगमन में हो रही परेशानी, कभी भी घट सकती है दुर्घटना… थाना प्रभारी ने ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के चंडी मंदिर के पास चांपा मुख्य मार्ग में 17 मई की देर रात को दो वाहन में टक्कर हुई थी. दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को मुख्य मार्ग से अभी तक नहीं हटाया गया है, जिससे आवगमन में परेशानी हो रही है. ऐसे हालात में मुख्य मार्ग पर घटना होने की संभावना बनी हुई है.

 



बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास ने बताया कि दो वाहनों में टक्कर होने के बाद गाड़ी फंस गई है. एक वाहन में आयरन फर्नेश भरा हुआ है और भारी लोडिंग है. वाहन को सड़क से हटाने क्रेन भी बुलाया गया था, लेकिन वजन की वजह से वाहन नहीं हट सका. ऐसे में कटर की मदद से फंसे वाहन को काटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है. कोशिश की जा रही है कि आज रात तक वाहन सड़क से हट जाए.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!