Champa Big Accident Update : ट्रक और हाइवा में जबरदस्त टक्कर, घायल 1 व्यक्ति की भी हुई मौत, 2 ड्राइवर की मौके पर ही हुई थी मौत, गम्भीर 1 व्यक्ति का इलाज जारी, हाइवा में फंसे ड्राइवर को रेस्क्यू कर निकाला गया था

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के हथनेवरा गांव में ट्रक और हाइवा में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दोनों वाहनों के ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान 1 व्यक्ति की मौत अस्पताल में हो गई है. घटना में कुल 3 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. दोनों वाहनों में 4 लोग सवार थे. हादसे की सूचना के बाद चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष परिहार पहुंचे थे. बाद में, एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दरअसल, चाम्पा की ओर से बम्हनीडीह की ओर ट्रक जा रहा था, वहीं हाईवा, बम्हनीडीह की ओर से चाम्पा की ओर आ रहा था, तभी वाहन अनकंट्रोल हो गया और घटना घट गई है. दोनों वाहनों में चार लोग सवार थे. इसमें 1 ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 1 ड्राइवर वाहन में फंसा था, जिसे 2 घंटे की कवायद के बाद 2 गैस कटर से काटकर बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी.

हादसे में 2 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 1 व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है और 1 अन्य व्यक्ति का इलाज चाम्पा के अस्पताल में जारी है. इस तरह अब तक इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी और पुलिस ने एम्बुलेंस, दमकल बुलाकर रखी थी. बाद में, एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!