Sakti Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, किराए के मकान बलौदा से सक्ती पुलिस नाबालिग लड़की को किया दस्तयाब

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और युवक के किराए के मकान बलौदा से नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया है.

 



दरअसल, सक्ती थाना क्षेत्र के शख्स ने 14 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 13 मई को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है.

शख्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने 363, 366 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

इसके बाद पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय युवक कौशल चौहान के किराए के मकान, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा से नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया है.

इसके बाद नाबालिग लड़की का कथन लिया गया, तब नाबालिग लड़की ने कथन में बताया कि आरोपी युवक कौशल चौहान के द्वारा शादी का झांसा देकर बलौदा के किराए के मकान में रखने की बात कही.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IFS अफसरों के तबादले, आदेश जारी किया, देखिए सूची...

पुलिस ने आरोपी युवक कौशल चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!