Champa Attack : उधार में दी रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला, आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में उधार में दी रकम को वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू जैसी नुकीली चीज से हमला करने का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 324 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रिपोर्ट में मनोज राठौर ने पुलिस को बताया है कि वह संदीप मन्नेवार को डेढ़ माह पहले 41 हजार रूपए उधार दिया था. जिसे मनोज राठौर ने रुपए वापस मांगने के लिए संदीप मन्नेवार को फोन किया था और संदीप मन्नेवार आ रहा हु बोला, लेकिन नहीं आया और मनोज राठौर दुकान के पास बैठा था, तभी संदीप मन्नेवर दुकान के पास आया और मनोज राठौर को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू जैसी नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे मनोज राठौर को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संदीप मन्नेवार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!