BIG ACCIDENT : कटहरा बाजार में गिरा विशालकाय पेड़, 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

आंधी से ज्वालापुर में कटहरा बाजार में एक विशालकाय पेड़ गिरने से आठ से 10 लोगों के नीचे दबे होने की सूचना है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पेड़ को काटकर नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अंधड़ और बारिश के बीच पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तेज आंधी से क्षेत्र में कई पेड़ धराशाई हो गए। विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। मौसम बिगड़ने के चलते जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बुधवार सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी क्षेत्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है।

 



मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। कुछ की देर में आसमान में बिजली की चमक के साथ तेज आंधी के साथ बूंदा बांदी होने लगी। आंधी चलने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी के बीच भेल, पथरी, धनौरी, बहादराबाद में कई बड़े पेड़ उखड़कर नीचे गिर गए। करीब आधे घंटे आंधी के बाद मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अंधड़ से हुए नुकसान और दुर्घटनाओं की जानकारी जुटा है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

मौसम विभाग ने 23 से 27 मई तक तेज गर्जना के साथ आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। शाम को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार का अवकाश घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग, सभी एसडीएम, थाना और चौकियों सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग को किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायलों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पर्याप्त इंतजामों के लिए कहा है। वहीं सभी तहसील थाना और चौकी के कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया। सड़क से जुड़े सभी विभागों को किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल उसे खोलकर यातायात को सुचारू करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

बुधवार को बंद रहेंगे जनपद के समस्त स्कूल
मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने कल यानी बुधवार के लिए समस्त स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिया है। जिला अधिकारी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार होने, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को अवकाश रहेगा। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में यदि प्रबन्धन अथवा प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के सुसंगत धाराओं के अधीन उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!