Janjgir Judgement : मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को आजीवन कारावास, जिला व सत्र न्यायालय का फैसला, वारदात की वजह आपको हैरान कर देगी, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधिक ने मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे अमृतलाल उर्फ चंदू देवांगन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही, 25 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है. मामला 25 मई 2022 का है.

 



लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि चाम्पा में रिश्ते के खून की वारदात हुई थी. आरोपी बेटे ने इसलिए अपनी मां सुमित्रा बाई को मौत के घाट उतार दिया था कि उसकी शादी नहीं की जा रही थी. आरोपी बेटे अमृतलाल उर्फ चंदू देवांगन ने अपनी मां को शादी के कहा तो उसकी मां ने बुजुर्ग होने का हवाला दिया. फिर आरोपी बेटा तैश में आ गया और वह अपनी मां के सीने पर पैर रखकर खड़ा हो गया. इसके बाद मां सुमित्रा बाई की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी बेटे अमृतलाल उर्फ चंदू देवांगन को गिरफ्तार कर प्रकरण कोर्ट में पेश किया. मामले की सुनवाई करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने आरोपी बेटे अमृतलाल उर्फ चंदू देवांगन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!