Sheorinarayan Big News : आमसभा में 3 सौ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया, दोनों नेताओं ने ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया. यहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल मौजूद थे. आमसभा में 3 सौ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, जिनका केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया.इस मौके पर आमसभा में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया गया है. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. छ्ग में गरीबों को आवास नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य की कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार की गलत नीति की वजह से 16 लाख परिवार को आवास नहीं मिल सका है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 27 जनपद CEO के तबादले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने आदेश जारी किया...

इधर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि कांग्रेस और भूपेश सरकार, आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है. कोयला घोटाले में पूरा हाथ और शरीर काला हो गया है. खाद्यान्न घोटाला किया है और 1 लाख युवाओं को सड़क पर ला दिया है. PSC में घोटाले का आरोप लगाते कहा कि गड़बड़ी से युवाओं में आक्रोश है और वे सवाल भी उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : पिता ने ऐसा कदम उठाया कि जिसने सुना, उसका मन सिर उठा... दो मासूम बेटों को पहले... फिर खुद ने... तीनों की मौत ने सोचने पर विवश किया...
error: Content is protected !!