Baloda Big News : गर्भवती महिला की प्रसव के बाद बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान हुई जिला अस्पताल में मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के चारपारा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय गर्भवती महिला ईश्वरी पटेल की प्रसव के पश्चात तबियत बिगड़ने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिवार में एक ओर छोटी बच्ची आने पर खुशी का मौहाल था, तभी दूसरी तरफ इस घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 15 DSP को मिली पोस्टिंग, गृह विभाग ने आदेश जारी किया... देखिए सूची...

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा के चारपारा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय गर्भवती महिला ईश्वरी पटेल की कल 14 जून को बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव हुआ. इसके बाद महिला की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला ईश्वरी पटेल की मौत हो गई. पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. इस तरह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद में मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
error: Content is protected !!