आठ साल की उम्र से शुरू किया संगीत सीखना, अब रोमांटिक गानों के किंग कहे जाते हैं अमाल मलिक, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें

मुंबई : Happy Birthday Amaal Mallik : 16 जून 1990 के दिन जन्मे अमाल मलिक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह सरदार मलिक के पोते हैं, जिसके चलते उन्हें संगीत विरासत में मिला। वहीं, उनके भाई अरमान मलिक भी मशहूर सिंगर हैं। इसके अलावा बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्ट डब्बू मलिक उनके पिता है। बता दें कि अमाल ने बचपन में ही अपने दादा जी से संगीत की शिक्षा-दीक्षा लेनी शुरू कर दी थी। यही वजह रही कि उन्होंने महज आठ साल की उम्र से ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया था।

 



आठ साल की उम्र में शुरू किया था संगीत सीखना

Happy Birthday Amaal Mallik : अमाल ने अपनी शुरूआती पढाई जमनाबाई नरसी स्कूल से सम्पन्न की। उन्होंने स्नातक की ऐन.एम कॉलेज मुंबई से की है। उन्होंने संगीत की शिक्षा त्रिन्टी कॉलेज ऑफ़ म्यूजिक लंदन से ग्रहण की है। इसके अलावा उन्होंने अपने दादाजी से भारतीय संगीत की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की है। अमाल ने महज आठ साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

ऐसा रहा अमाल का करियर

Happy Birthday Amaal Mallik : दसंवी पास करने के बाद से ही अमाल मशहूर संगीतकारों को असिस्ट करने लगे थे। 2008 से 2011 तक उन्होंने प्रीतम के साथ कई फिल्मों में बतौर सहायक संगीतकार काम किया। अमाल ने हिंदी सिनेमा में बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत फिल्म जय हो के गाने नैना से की। अमाल ने अपने शुरूआती करियर में करीबन 67 विज्ञापनों के जिंगल में काम किया। जिनमे अमूल, वोडाफोन, होर्लिक्स, रिलेक्सो, जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने का टीवी कमर्शियल शो के टाइटल ट्रैक भी कम्पोज किये जिसमे होंगे जुदा ना हम और 26/12 जैसे शोर शामिल हैं। अमाल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में संगीत दिया है- जैसे की रॉय, एक पहेली लीला, ऑल इज़ वैल, कैलेंडर गर्ल्स, हीरो, हेट स्टोरी 3।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!