JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरिया गांव में रामस्वरूप कश्यप, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रामस्वरूप कश्यप के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer : जिले के 32 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश... देखिए सूची...

पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी रामस्वरूप कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!