Sakti Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जब्त, फगुरम चौकी पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को जब्त किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर को मुखबिर से सूचना मिली कि तौलीपाली गांव निवासी कोमल धिरहे, स्कूटी वाहन से तौलीपाली से भांटा गांव की ओर महुआ शराब की बिक्री हेतु रवाना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

इसके बाद पुलिस ने भांटा गांव के पेट्रोल पंप के पास 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक कोमल धिरहे को पकड़ा है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  शिक्षकों ने संभाली बाल दिवस की कमान, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अनूठी विशेष प्रार्थना सभा ने जीता विद्यार्थियों का दिल

Related posts:

error: Content is protected !!