क्यों Pooja Bhatt से नफरत करते थे Salman Khan? इस वजह से पड़ गई थी दोनों में दरार, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा… पढ़िए

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इन दिनों कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ (Bigg Boss OTT Season 2) में नजर आ रही हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस बार शो को करण जौहर (Karan Johar) नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं।

 



पूजा भट्ट और सलमान खान सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। आज भले ही दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि एक वक्त था, जब दोनों एक-दूसरे का मुंह देखना तक भी पसंद नहीं करते थे। जी हां, उनके बीच छत्तीस का आंकड़ा था। एक इंटरव्यू में खुद पूजा भट्ट ने इसका खुलासा किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ

क्यों सलमान और पूजा करते थे नफरत?

पूजा भट्ट ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआती दिनों में वह और सलमान एक-दूसरे से नफरत करते थे और उनके बीच एक तरह की युद्ध भी छिड़ गई थी। 1995 में स्टारडस्ट मैगजीन के साथ बातचीत में पूजा ने कहा था-

“मैं इस बात को स्वीकार करती हूं कि मैं और सलमान अजीब कारणों से एक-दूसरे से नफरत करते थे। हमारी नहीं बनती थी, जिसने हमारे बीच एक बड़ा युद्ध छेड़ दिया था। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए, क्योंकि मैंने फिल्म ‘लव’ नहीं किया था या जो भी हो। हालांकि, आज हमारे बीच अच्छी बनती है। यहां तक कि आज हम एक हैप्पी फैमिली की तरह हैं।”

सलमान खान के भाई को डेट कर चुकी हैं पूजा
सोहेल खान और पूजा भट्ट रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया और फिर सोहेल ने 1998 में सीमा सचदेव से शादी कर ली थी, जिनसे उनका 2022 में तलाक हो गया था। वहीं, पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, जिनसे वह 2014 में तलाक लेकर अलग हो गई थीं।

इसे भी पढ़े -  CG News : रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा को आखिरी बार आर बाल्की की फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ में देखा गया था। फिलहाल, वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में दिखाई दे रही हैं, जो जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : राहौद की रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन, 10 मिनट में मैथ्स के 200 क्वेश्चन की सॉल्व, लिस्निंग और विजुअल कम्पीटिशन की रही चैंपियन
error: Content is protected !!