रेखा ने उठाया ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ की कहानी से पर्दा, लीप के बाद का नया प्रोमो देख फैंस बोले- ‘Sairat को कोई रिप्लेस…’

नई दिल्ली. स्टार प्लस के टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की शुरुआत में पाखी, सई और विराट की कहानी को दिग्गज अदाकारा रेखा ने बयां किया था. वहीं अब सई और विराट की बेटी सवि की कहानी को भी एक बार फिर एवरग्रीन स्टार बयां करती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में का लीप के बाद का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सवि की कहानी में नए किरदार जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

 



स्टार प्लस के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर गुम हैं किसी के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें नए एक्टर्स शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में रेखा शुरुआत में कहानी बयां करती हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

इसके बाद सवि अपने माता पिता की तस्वीर देखती हुई नजर आ रही है. जबकि शक्ति अरोड़ा का किरदार किसी और को पसंद करता हुआ नजर आ रहा है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस जहां सीरियल के आगे की कहानी देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं कुछ लोग सई और विराट से लीप के बाद की कहानी की तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

गौरतलब है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ के साथ रेखा जी का जुड़ाव शो के शुरू होने के बाद से हमेशा बहुत खास रहा हैं. सुनने में आया है कि दिग्गज अभिनेत्री ने इस सीरियल के प्रोमो में अपनी स्पेशल उपस्थिति के लिए 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं.

error: Content is protected !!