JanjgirChampa Thief : मंदिर में हुई लाखों की चोरी, मूर्ति के छत्र, मुकुट और दानपेटी को तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए पुरुष और महिला, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के सलखन गांव में स्थित चंडी मंदिर में लाखों की चोरी हुई है. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और फुटेज में एक पुरुष, एक महिला दिख रहे हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मंदिर में चोरी की गम्भीरता को देखते हुए चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार भी मौके पर पहुंचे हैं.

 



सलखन गांव में कल रात 8 बजे पुरुष और महिला पहुंचे और चंडी मंदिर खुलने का समय पूछा. मंदिर के बाहर होटल में दोनों ने नाश्ता किया. रात में मंदिर के गेट को बन्दकर बगल के घर में लोग सोए थे. देर रात पुरुष और महिला, चेहरे को रुमाल से बांधकर पहुंचे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी करते दोनों सीसीटीवी में कैद हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

चोरों ने मंदिर से मुकुट और छत्र की चोरी की है, वहीं दान पेटी के ताला को तोड़कर चोरी की है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!