Akaltara Arrest : मामूली बात को लेकर युवक के साथ मारपीट कर दांत से उंगली को काटा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने मामूली विवाद को लेकर युवक रमेश कुमार विश्वकर्मा से मारपीट करने और दांत से हाथ की उंगली को काटने वाले आरोपी राजकुमार पटेल को गिरफ्तार किया है. मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, मामला कोटमीसोनार गांव का है.

 



दरअसल, रमेश कुमार विश्वकर्मा ने थाना में रिपोर्ट लिखाई की राजकुमार पटेल के द्वारा घूरकर देखते हो कहकर उसके घर भीतर घुसा और गाली-गलौज, मारपीट की गई. इसके बाद उसके हाथ की उंगली को दांत से काट लिया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इससे पीड़िता के हाथ से खून निकले लगा. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 324 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!