JanjgirChampa Arrest : खरौद से 92 हजार 160 रुपए शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपए का महुआ लहान किया गया नष्ट, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में शराब बेचने वाले 52 वर्षीय आरोपी टेकराम केशरवानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 92 हजार 160 रुपए का शराब जब्त किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2), 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है. विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा 20 टन महुआ लहान, जिसकी कीमत 10 लाख को नष्ट किया गया है. पुलिस और आबकारी विभाग की पिछले 6 माह में अब तक की यह सबसे बड़ी यह कार्रवाई है. आपको यह भी बता दें, आरोपी टेकराम की शराब बिक्री के मामले में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि खरौद के वार्ड नंबर 12 के टेकराम केशरवानी, लगातार शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इस पर विशेष आबकारी टीम और पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी टेकराम के कब्जे से देशी प्लेन शराब, बियर, विदेशी शराब और महुआ शराब से कुल 300.24 लीटर, जिसकी कीमत 92,160 रुपए को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने 52 आरोपी टेकराम केशरवानी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!