JanjgirChampa Thief Arrest : बाइक की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण के बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी के कब्जे से 2 बाइक और 1 स्कूटी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने बस स्टैंड के पास से बाइक की चोरी करने वाला 20 वर्षीय आरोपी पूरन दास महन्त को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी के कब्जे से 2 बाइक और 1 स्कूटी को जब्त किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण के बस स्टैंड के पास नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरीत गांव के 20 वर्षीय पूरन दास महन्त के पास बाइक मिली. बाइक के बारे में पूछताछ और दस्तावेज मांगने पर पूरन घबरा गया. आरोपी ने उस बाइक को चोरी करना और 1 बाइक, 1 स्कूटी को छिपाकर रखा था. पुलिस ने आरोपी पूरन के कब्जे से 2 बाइक और 1 स्कूटी को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरीत गांव से 20 वर्षीय आरोपी युवक पूरन दास महन्त को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!