JanjgirChampa News : शासकीय नवीन मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल कोसमंदा में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के कोसमंदा ग़ांव के शासकीय नवीन मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं में खुशी दिखी.

 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि B.D.C. संजय रत्नाकर एवं विशिष्ट अतिथि शाला विकाश समित के अध्यक्ष श्री कौशिक दोनों ने मिलकर सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन किया. तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवम राजकीय गीत की प्रस्तुति श्रीमती ऋतम्भरा कश्यप शिक्षिका तथा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय रत्नाकर के द्वारा बच्चों को शिक्षा का संदेश दिया गया. विशिष्ट अतिथि श्री कौशिक ने बच्चों को शुभकामना दी. शिक्षिका ऋतम्भरा कश्यप ने अपनी स्वरचित ‘शाला प्रवेश उत्सव गीत’ की प्रस्तुति दी.

इस मौके पर श्री रत्नाकर ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं ड्रेस, पुस्तक का वितरण किया. साथ ही मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर श्री देवांगन ने आभार प्रकट किया और प्राथमिक शाला के हेडमास्टर ने सबको शाला की तरफ से बधाई दी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शाल-श्रीफल देकर मितानिनों को किया सम्मानित, मितानिन दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!