अजमेर 92 के टीजर ने आते ही बवाल काट दिया, जानिए क्यों हो रही हर जगह इस फिल्म की चर्चा…

मुंबई. अजमेर 92 फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जिसने आते ही सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। फिल्म की कहानी 1992 अजमेर गैंगरेप पर आधारित होने वाली है। 21 जुलाई को अजमेर 92 रिलीज होने जा रही है। अजमेर 92 में करण वर्मा, सुमित सिंह और राजेश शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले है। इस फिल्म को पुष्पेंद्र सिंह ने डायरेक्ट किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

टीजर की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। ये कॉल एक लड़की रिसीव करती है। इसी तरह एक और लड़की के घर पर भी फोन की घंटी बजती है और उसे भी फोन पर धमकी मिलती है। इन लड़कियों को ये कहकर धमकाया जाता है कि इनकी आपत्तिजनक फोटोज अखबार में छपवा दी जाएंगी। धमकियों की वजह से रेप के खिलाफ कोई भी लड़की पुलिस में शिकायत करने नहीं जाती है और तंग आकर एक के बाद एक सुसाइड करने लगती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!