टमाटर के लिए बैंक से लोन, सब्जियों की कीमतों में लगी आग थे परेशान, एकराय होकर पहुंच गए बैंक..

सिवनी: टमाटर के साथ जरूरी सब्जियों की कीमतों में लगी आग से देशभर में हाहाकार है। बात टमाटर की ही करें तो बारिश के दिनों में दस से पांच रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर इस सीजन में 100 से 150 रुपये किलो से भी ज्यादा भाव में बिक रहे है। (Tamatar Ke Liye Bank se Loan) गरीब और मध्यमवर्गीय ही नहीं बल्कि अमीरों की थाली से भी टमाटर नदारद है। यही हाल दूसरी सब्जियों का भी है। हरी मिर्च ₹160 किलो, गोभी ₹120 किलो और अन्य सब्जी 80 से ₹120 के बीच में मिल रही है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

वही इन सबके बीच अब मध्यप्रदेश में कुछ लोगो ने टमाटर और सब्जी के लिए बैंक से लोन लेने का मन बना लिया है। आज बड़ी संख्या में लोग रैली की शक्ल में सीधे बैंक पहुंचे और सब्जियों की खरीद के लिए लोन यानि ऋण की मांग की। पूरा मामला मध्यप्रदेश के सिवनी का है।

उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में आम आदमी का जीना दुर्लभ हो चुका है। अभी जितने में 1 किलो सब्जी मिल रही है, इतने पैसे में 5 से 6 किलो सब्जी आ जाती थी। (Tamatar Ke Liye Bank se Loan) टमाटर के लिए लोन मांगने बैंक पहुंचे राजा मुबीन एवं उनकी टीम के साथी ने कहा कि वर्तमान में टमाटर एवं सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों और छोटे व्यापारियों की जगह बिचौलिए फायदा उठा रहे हैं। इससे आम जन परेशान है, लेकिन शिवराज सरकार और भाजपा आंख मूंदे बैठीं है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!