JanjgirChampa Arrest : लोहे का धारनुमा हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने लोहे का धारनुमा हथियार लेकर लोगों डराने-धमकाने वाले आरोपी सरजू खैरवार को महुदा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से हथियार को भी जब्त किया गया है.

 



दरसअल, बलौदा पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि महुदा गांव में एक व्यक्ति लोहे का हथियार लेकर आने-जाने और आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसके कब्जे से हथियार को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!