जब महज 15 हजार हुआ करता था फिल्म का बजट, तब बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस लेती थीं 5 लाख फीस, रहती थीं हाई सिक्योरिटी के बीच

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम, शोहरत और पैसा कमाने वालों की फेहरिस्त तो वैसे बहुत लंबी है लेकिन आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं बॉलीवुड की सबसे पहली गायिका और अभिनेत्री से. अगर आप उस दौर के हैं तो बखूबी इनका नाम जानते होंगे लेकिन अगर आज की जनरेशन के हैं तो यकीनन आप इन्हें देखकर पहचान नहीं पाए होंगे. अगर दिमाग पर जोर डालने के बाद भी आप इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि तस्वीर में नजर आ रही है खूबसूरत सी लड़की कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पहली गायिका और एक्ट्रेस रहीं कानन देवी हैं. जिन्हें गुजरे हुए आज 31 साल बीत चुके हैं.

 



फिल्म का बजट 15 हज़ार, फीस लेती थीं 5 लाख

कानन देवी उन शख्सियतों में से एक थी जो 30 के दशक में एक फिल्म में काम करने के लिए 5 लाख चार्ज करती थीं और एक गाना गाने के लिए 1 लाख रुपये लिया करती थीं. अब आप सोच रहे होंगे कि 5 लाख या फिर एक गाने का 1 लाख रुपये इतना ज्यादा तो नहीं है… तो आपको बता दें कि ये कीमत महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि उन दिनों पूरी फिल्म का पूरा बजट ही 15 से 20 हज़ार. के आसपास हुआ करता था. उनके रुतबे और लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें हाई सिक्योरिटी के बीच रखा जाता था.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

बंगाल में हुआ था जन्म

कानन देवी का जन्म 22 अप्रैल, 1916 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक गरीब परिवार में हुआ था. कानन देवी के असली माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उनकी जीवनी के अनुसार, कानन देवी का पालन-पोषण रतन चंद्र दास और राजोबाला नाम के दंपति के साथ हुआ था, इसलिए वो उन्हें अपने माता-पिता के रूप में मानने लगीं. रतन चंद्र ने कानन देवी को अपनी बेटी की तरह माना और उन्हें संगीत की शिक्षा दी, लेकिन कुछ वर्षों के बाद उनकी मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ऐसे शुरू हुआ फ़िल्मी करियर

कानन देवी की आवाज जितनी खूबसूरत थी वो देखने में भी उतनी ही बला की खूबसूरत थीं. मदन मूवी स्टूडियो ने कानन की खूबसूरती से इंप्रेस होकर उन्हें 5 रुपये महीने की पगार में जयदेव फिल्म के लिए साइन कर लिया था. इस फिल्म में उन्हें छोटा सा रोल मिला था. दरअसल कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये का था लेकिन थिएटर वाले उन्हें सिर्फ 5 रुपये दिया करते थे. फिर 1928 से 1931 के बीच कानन चंद फिल्मों में अपना हुनर दिखाया. इस दौरान कानन देवी ने कुछ गाने भी रिकॉर्ड किए.

कानन देवी ने कुल 57 फिल्मों में काम किया और उन्होंने लगभग 40 गाने गाए. वो फिल्म जगत की पहली महिला थीं, जिन्हें पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में ‘मैडम’ कहा जाता था. हिंदी सिनेमा में कानन देवी ने दिग्गज अभिनेताओं केएल सहगल, पंकज मलिक, प्रथमेश बरुआ, पहाड़ी सान्याल, छवि बिस्वास और अशोक कुमार के साथ भी काम किया. दिसंबर 1940 में कानन देवी की शादी अशोक मैत्रा से हुई.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!