Monsoon Tips : बरसात के कीड़ों को रखना है घर से दूर तो ये 10 टिप्स आएंगे काम, अंदर नहीं आ सकेगा एक भी Insect

बरसात का मौसम आ चुका है और इस मौसम में जब-तब बादल बरसने लगते हैं. बारिश यूं तो मन को लुभाती है और बेहद अच्छी भी लगती है लेकिन इस मौसम में अलग-अलग तरह के कीड़े (Insects) भी घर में खूब घुस आते हैं. कुछ कीड़े उड़ने वाले होते हैं तो कुछ यहां से वहां रेंगते रहते हैं. ऐसे भी कई कीड़े हैं जो लाइट से आकर्षित होकर घर की दीवार पर मंडराते रहते हैं. इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बहुत आसान से कुछ टिप्स आजमाए जा सकते हैं. इन टिप्स से कीड़े घर में नहीं आएंगे और आपको बड़ी ही आसानी से इन कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा. जानिए किस तरह इन कीड़ों से पाई जा सकती है निजात.

 



बरसात के कीड़ों को घर में आने से रोकना

इन बरसात वाले कीड़ों को घर में आने से रोकने का सबसे असरदार तरीका है कि घर के सभी खिड़की और दरवाजे शाम होते ही बंद कर दिए जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की और दरवाजों के बीच में जो जगह खाली रहती है, इन दरारों को भरना भी जरूरी है नहीं तो कीड़े यहां से भी आ सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

जहां कमरे में रोशनी की जरूरत नहीं है वहां की लाइट बुझा दें. खासकर छत और खिड़की के आस-पास की लाइटों को बंद रखें. इनकी तरफ ही सबसे ज्यादा कीड़े आकर्षित होते हैं.

कीड़ों को भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा (Baking Soda) का घोल बनाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस घोल को कीड़ों के ऊपर छिड़कने पर कीड़े भाग जाते हैं.

बहुत से बरसात के कीड़े (Monsoon Insects) काली मिर्च से भी भागते हैं. काली मिर्च को कूटकर पानी में मिलाएं और फिर स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़कें.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

घर में जितनी ज्यादा साफ-सफाई होगी उतने ही कम कीड़े नजर आएंगे. ज्यादातर कीड़े गंदगी को देखकर घर में आते हैं.

खिड़कियों या जालीदार दरवाजों पर काली स्क्रीन लगा सकते हैं. स्क्रीन लगाने से घर रौशनी बाहर नहीं दिखती और कीड़े (Flying Termites) घर की तरफ नहीं आते.

पेपरमिंट और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल्स भी इन बरसाती कीड़ों को भगाने में लाभकारी होते हैं. इन्हें कीड़ों के ठिकानों पर छिड़का जा सकता है.
कचरे के डिब्बे को बंद करके रखें. कचरे के डिब्बे में किसी तरह की लीकेज हो तो उसे भी ठीक कर लें.
नीम के तेल का इस्तेमाल भी कीड़े भगाने में किया जा सकता है. कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल को कीड़ों के ठिकानों पर छिड़क दें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

घर के पौधों की सफाई करें. पौधों में ही इधर-उधर छोटे कीट छिपकर रहते हैं और रात में बाहर निकल आते हैं.

error: Content is protected !!