JanjgirChampa Accident Death : 19 वर्षीय युवक को बाइक ने मारी ठोकर, युवक की हुई मौत, ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा नाला पुल के पास अपने घर जा रहे 19 वर्षीय युवक को बाइक ने ठोकर मार दी. इससे 19 वर्षीय यशवंत प्रसाद यादव की मौत हो गई है, वहीं पीछे बैठे दुर्गेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामले में पुलिस ने ठोकर मारने वाले बाइक क्रमांक CG 11 AW 8589 के चालक के खिलाफ FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



मिली जानकारी के अनुसार, भुईगांव का 19 वर्षीय युवक यशवंत प्रसाद यादव, अपने दोस्त दुर्गेश कुमार यादव को बाइक में पीछे बैठाकर कोसा गांव से वापस भुईगांव आ रहे थे. उसी समय नाला के पास रसौटा की तरफ से आ रही बाइक क्रमांक CG 11 AW 8589 ने ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक सवार युवक गिर गए, जिससे यशवंत प्रसाद की मौत हो गई, वहीं दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है.

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने ठोकर मारने वाले बाइक क्रमांक CG 11 AW 8589 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!