JanjgirChampa Accident Death : काम करने जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई महिला की मौत, पामगढ़ थाना में बाइक चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में बाइक सवार ने काम करने जा रही महिला को ठोकर मार दी. इससे महिला मंटोरा बाई कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 BG 4769 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, मदनपुर गांव की महिला मंटोरा बाई कश्यप, खेत की तरफ काम करने जा रही थी, तभी भैंसो की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 11 BG 4769 के चालक ने उसे पीछे से ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन

इससे महिला को गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 BG 4769 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला अस्पताल की भर्ती में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा, विस में विधायक ब्यास कश्यप द्वारा मुद्दा उठाने के बाद राज्य स्तरीय टीम करेगी जांच, प्रोत्साहन राशि में बड़ी धांधली, विधायक ने कहा, 'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'
error: Content is protected !!