तोते पर इनाम घोषित, शहर में लगे गुमशुदा के पोस्टर, ढूंढने पर मिलेंगे 10 हजार रुपए

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से एक खबर हट के सामने आई है। जिसमें एक परिवार का पालतू तोता गुम हो जाने के कारण परिवार कोतवाली थाने पहुंचा जहां पर बकायदा उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं तोता के मालिक के द्वारा पोस्टर छपवाकर शहर के चौराहों चौराहों चस्पा करवा दिए और तोता को ढूंढ कर लाने वाले को ₹10000 का इनाम भी घोषित कर दिया।

 



दरअसल गुम हुए तोता के मालिक दीपक सोनी ने बताया कि, यह तोता उनके परिवार का सदस्य जैसा है। जो करीब एक सप्ताह पहले भी गुम हो गया था, मगर उस समय वह बापिस आ गया था। लेकिन कल जब कुत्ते भोके तो वह डर के मारे फिर कही चला गया, जिसके बाद उसे ढूंढने का प्रयास किया मगर उसका कभी दूर-दूर तक पता नहीं चला।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

वहीं घर के सभी सदस्य तोता के गुम हो जाने से दुखी है,जिसको लेकर उन्होंने शहर के चौराहे चौराहे पोस्टर चस्पा करवा दिए और बाकायदा उसमे तोता कि तस्वीर लगाकर इनाम घोषित करते हुए लिखा कि जो भी तोता को ढूंढ कर लाएगा, उसे 10 हजार रूपये कि राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई तोता को ढूंढ कर लाएगा तो ज्यादा राशि भी दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!