Sakti Big News : मंदिर में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के जेवरात की हुई है चोरी, वारदात को अंजाम देते CCTV में नजर आया चोर, मौके पर लगी लोगों की भीड़, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव के डोकरी दाई मंदिर में देर रात चोरों धावा बोला है और मंदिर से सोने-चांदी जेवरात को चोर, चोरी करके ले गया है. वारदात को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और मामले में बिर्रा पुलिस जांच कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, घिवरा गांव स्थित डोकरी दाई मंदिर में देर रात 1 से 2 बजे के बीच मंदिर के गेट में लगे ताले को तोड़कर, चोर मंदिर के अंदर घुसा और डोकरी दाई की मूर्ति से सोने-चांदी के जेवरात को चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

सोने-चांदी के जेवरात की कीमत 2 से 3 लाख रूपये बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है. फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!