CG Weather Update: कई हिस्सों में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…पढ़िए

रायपुर. प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए ये जानकारी दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक- दो स्थानों में बिजली भी गिर सकती है। वहीं, राजधानी रायपुर में शाम से हल्की बौछार पड़ने की संभावना है।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है. इसके उत्तरी मध्य प्रदेश में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और यह कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है।

मध्य प्रदेश में कैसा होगा मौसम का हाल

एमपी में अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश में कम से कम अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, भोपाल, सागर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और दमोह में भारी बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!