JanjgirChampa Big News : अकलतरा में रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हंगामा, रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने इस वजह से किया हंगामा… कार्यक्रम में सांसद और विधायक भी मौजूद थे… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा स्टेशन के पास आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा हो गया, जब रेल संघर्ष समिति के सदस्य रेलवे के DCM विकास कश्यप को ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे. रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने DCM पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगल्ले, विधायक सौरभ सिंह भी मौजूद थे.कार्यक्रम में हंगामा होते देख अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने रेल संघर्ष समिति के सदस्यों को समझाईश दी. इस तरह कार्यक्रम में 15 मिनट तक हंगामा होता रहा और कार्यक्रम भी रुका हुआ था. आरोप पर DCM का कहना है कि कार्यक्रम चल रहा था, बाद में आवेदन देने की बात कही गई, इसे दूसरे रूप में पेशकर हंगामा किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, रेल संघर्ष समिति के द्वारा अकलतरा में बिलासपुर-टाटा और मुम्बई-हावड़ा ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही है, लेकिन रेलवे के द्वारा पहल नहीं की जा रही है. मई में नगर बन्द और घेराव कर प्रदर्शन भी किया गया था. आज जब अकलतरा स्टेशन के सामने कार्यक्रम था तो रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने DCM विकास कुमार को ज्ञापन सौंपा. यहां रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि DCM के द्वारा बदतमीजी की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!