TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ Shailesh Lodha ने जीता केस, बोले- ‘लग रहा मैंने जंग जीत ली’

नई दिल्ली. लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कुछ समय से विवादों को लेकर चर्चा में है। शो को छोड़ चुके कई सितारों ने प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) पर गंभीर आरोप लगाए, जिनमें से एक शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) भी हैं।

 



शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाया था। वह पिछले 14 साल से इस शो के साथ जुड़े थे, लेकिन पिछले साल उन्होंने अचानक इस कॉमेडी शो से किनारा कर लिया था। वह कई बार असित मोदी पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए नजर आते हैं। कुछ महीने पहले तो उन्होंने असित मोदी के खिलाफ केस तक दर्ज करा दिया था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

शैलेश लोढ़ा और असित मोदी के बीच क्यों था विवाद?

शैलेश लोढ़ा का आरोप था कि असित मोदी उनके बकाया पैसे वापस नहीं कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर का कहना था कि वह पैसे वापस करने के लिए तैयार हैं, लेकिन शैलेश पेपर वर्क नहीं कर रहे हैं। अब असित के खिलाफ शैलेश ने केस जीत लिया है।
शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी को चटाई धूल

हाल ही में, शैलेश ने अपनी जीत पर खुशी जताई। साथ ही ये भी खुलासा किया कि वह कौन से पेपर्स थे, जो असित मोदी उनसे साइन करवाना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शैलेश ने कहा-

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

असित मोदी, शैलेश को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 1,05,84,000 रुपये का भुगतान करेंगे। बता दें कि अब तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को दिशा वकानी, राज अनादकट, जेनिफर मिस्त्री और प्रिया आहूजा जैसे सितारे शो छोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!