JanjgirChampa Fraud : फर्जी हस्ताक्षर कर हथिया लिए लाखों रुपये, आरोपी महिला जनपद सदस्य गिरफ्तार, आरोपी पति फरार, जानिए पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार ग़ांव के स्व सहायता समूह की अध्यक्ष का फ़र्जी हस्ताक्षर कर 2 लाख 26 हजार रुपये निकालने वाली अकलतरा जनपद की सदस्य रनिया केंवट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में आरोपी पति प्रकाश केंवट फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. कोटमीसोनार ग़ांव में हुई आर्थिक अनियमितता के अन्य मामले में भी शिकायत हुई है, जिसमें जांच जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, कोटमीसोनार गांव के जय बूढ़ादेव महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष मीराबाई के फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख 26 हजार निकालने की एसपी और अकलतरा थाने में शिकायत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच की और धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर आईपीसी की धारा 420, 455, 457, 441, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!