JanjgirChampa Accident Death : मवेशी से टकराया बाइक सवार राज मिस्त्री, सिर में आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान बिलासपुर में मौत, जांच में शिवरीनारायण पुलिस जुटी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव के रहने वाले बाइक सवार राजमिस्त्री तेरसराम साहू पकरिया नाला के पास मवेशी से टकरा कर गिर गए. इससे सिर में गंभीर चोट आने से बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान घायल तेरसराम साहू की मौत हो गई है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

दरअसल, धरदेई गांव के राज मिस्त्री तेरस राम साहू, काम करने पकरिया गांव गए हुए थे, वहां से वापस अपनी बाइक में अपने घर आते वक्त पकरिया नाला के पास मवेशी से टक्कर हो गई. हादसे से सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से पामगढ़ अस्पताल से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था.

यहां गंभीर स्थिति होने पर रायपुर एम्स भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान घायल राजमिस्त्री तेरसराम साहू की मौत हो गई है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!