बदल जाएगा इस खूबसूरत राज्य का नाम, विधानसभा में नए नाम का प्रस्ताव पास, अब मोदी सरकार लेगी फैसला

तिरुवनंतपुरम: भारत के सबसे खूबसूरत राज्य कहा जाने वाला दक्षिण के केरल राज्य के नाम में बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य का नाम बदलने के लिए बुधवार को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। (What is Kerala New Name) प्रस्ताव पारित भी हो गया है। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा गया है।

केरलम’ होगा केरल का नया नाम

सीएम पिनाराई ने आज विधानसभा में कहा, ‘नियम 118 के तहत इस सदन में एक प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में हमारे राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ किया जाए।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

लेफ्ट सरकार का ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया है। राज्य में विपक्षी गठबंधन यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) ने इसे बिना किसी संशोधन या बदलाव के सुझाव के स्वीकार कर लिया। सीएम ने कहा कि हमारी मलयालम भाषा में इसे ‘केरलम’ कहा जाता है जबकि अन्य भाषाओं में इसे केरल कहा जाता है

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

केरलीयम’ मनाया जाएगा

केरल में वैश्विक स्तर पर एक नवंबर से ‘केरलीयम’ मनाया जाएगा। (What is Kerala New Name) बता दें कि इससे पहले केरल विधानसभा ने मंगलवार को देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के फैसले के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

Related posts:

error: Content is protected !!