इस कार कंपनी ने बना दिया अनोखा रिकार्ड, बेच डाली 50 लाख से ज्यादा ‘सेकेंड हेंड’ गाड़ियां

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) का पुरानी (सेकंड हैंड) कारों की बिक्री का आंकड़ा 50 लाख इकाइयों को पार कर गया है। यह अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है कि जब भारत के भीतर किसी कार कंपनी ने यह आंकड़ा पार किया हो।

 



कंपनी ने अपने पुरानी कारों का कारोबार ‘ट्रू वैल्यू’ 2001 में शुरू किया था। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी-विपणन एवं बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उद्योग में 22 साल पूरे करने के साथ ट्रू वैल्यू देश का सबसे भरोसेमंद पुरानी कारों का कारोबार बन गया है। उन्होंने बताया कि अब ट्रू वैल्यू के ग्राहकों की संख्या 50 लाख इकाइयों को पार कर गई है।(Second Hand Car Under 2 Lakh) मारुति का ट्रू वैल्यू फिलहाल देश के 281 शहरों में मौजूद हैं। देशभर में इसके आउटलेट या शोरूम की संख्या 560 है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!