CG Assembly Election 2023: ओपी चौधरी होंगे PM मोदी की टीम में शामिल?.. जानें क्या हो सकती है BJP की प्लानिंग.. 

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आज अप्रत्याशित तौर पर चुनाव से तीन महीने पहले ही 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इन नामो में कई नाम काफी चौंकाने वाले थे। इनमे एक नाम खरसिया सीट का भी था जहाँ इस बार भाजपा ने बिलकुल नए प्रत्याशी पर दांव खेला है। कांग्रेस की तरफ से संभवतः कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ही मैदान पर होंगे लेकिन बीजेपी ने यहाँ से महेश साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।



पिछली बार यहाँ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह उमेश पटेल के समें टिक नहीं पाएं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को 17 हजार वोटों से हराया था। लेकिन इस बार उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया। ऐसे में सवाल उठता है की पार्टी उनका उपयोग किस तरह से इस चुनाव में करने वाली है।

सूत्रों की माने तो अगर ओपी चौधरी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते तो उन्हें दिल्ली भेजे जाने के लिए तैयार किया जा सकता है यानी उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। (OP Chaudhary Kis Seat Se Ladenge Chunav) अब यह तय नहीं है कि उन्हें किस लोस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। यानि साफ़ है वह फिर पीएम मोदी की टीम में शामिल हो सकेंगे। बहरहाल यह सिर्फ कयास ही है। पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए भी किसी अन्य जगह से भी उम्मीदवार बना सकती है।

विजय बघेल ने साधा निशाना

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के पाटन सीट से जिस नाम का ऐलान किया है वह बेहद दिलचस्प है। दरअसल भाजपा ने यहाँ से अपने मौजूदा दुर्ग सांसद और चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख विजय वघेल को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह यह तय है कि पाटन में इस बार बघेल वर्सेस बघेल की लड़ाई देखने को मिलेगी। टिकट फाइनल होने के बाद विजय बघेल ने सबसे पहले आईबीसी24 से बात की और राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। विजय बघेल ने साफ किया कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का जो मौक़ा उन्हें दिया है उसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते है। विजय बघेल ने पिछली बार जिस तरह से उन्होंने दुर्ग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी दी थी वैसे ही पटखनी इस बार भी वह देंगे। उनके लिए सीएम की सीट कोई वीआईपी सीट नहीं है। पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है उसे वह पूरा करेंगे। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है, जो हाल आज देशभर में कांग्रेस का है, वही हाल इस बार छत्तीसगढ़ में भी होगा। विजय बघेल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। अब वह इस कालिख को केमिकल से भी साफ़ करेंगे तो होने वाला नहीं है। भाजपा पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शख्स को कुचला, हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर

महिलाओं पर दांव

बता दे कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों में से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह यह साफ़ है कि आने वाले चुनाव में भाजपा महिलाओं के बूते अपनी चुनावी वैतरणी पार कराने की कोशिश में हैं। भाजपा ने जिन पांच सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमे भटगांव सीट से राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है।

शाम को रायपुर पहुंचेंगे अरुण साव

छत्तीसगढ़ में 21 नामों के ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज शाम को रायपुर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि अरुण साव आज शाम को करीब 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। गौरतलब छत्तीसगढ़ में भाजपा ने टिकट वितरण पर बाजी मार ली है। पार्टी ने आज 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाया है। इस तरह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। इसी तरह कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : पीएम श्री आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक व मिठाई खिलाकर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू ने कराया प्रवेश, 10 वीं, 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

चार उम्मीदवार साहू समाज से

सबसे दिलचस्प बात यह है की भाजपा ने इस बार साहू समाज पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने अपने इस पहले लिस्ट में जारी 21 नामों में चार उम्मीदवार साहू समाज के नेताओं को बनाया है। इनमे खरसिया से महेश साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू और खुज्जी से गीता घासी साहू को प्रत्याशी बनाया है।

Chhattisgarh Assembly Election 2023
1. प्रेमनगर – खेलसाय सिंह (INC) vs भूलन सिंह मरावी (BJP) – premnagar bjp candidate list 2023
2. भटगांव – पारसनाथ राजवाड़े (INC) vs लक्ष्मी राजवाड़े (BJP) – bhatgaon bjp candidate list 2023,
3. प्रतापपुर – प्रेमसाय सिंह टेकाम (INC) vs शकुंतला सिंह पोर्थे (BJP) – pratappur bjp candidate list 2023,
4. रामानुजगंज – बृहस्पत सिंह (INC) vs रामविचार नेताम (BJP) – ramanujganj bjp candidate list 2023,
5. लुण्ड्रा – प्रीतम राम (INC) vs प्रबोज भींज – lundra bjp candidate list 2023,
6. खरसिया – उमेश पटेल (INC) vs महेश साहू – kharsia bjp candidate list 2023,
7. धर्मजयगढ़ – लालजीत सिंह राठिया (INC) vs हरीशचंद्र राठिया (BJP) – dharamjaigarh bjp candidate list 2023,
8. कोरबा – जयसिंह अग्रवाल (INC) vs लखनलाल देवांगन (BJP) – korba bjp candidate list 2023,
9. मरवाही – के के ध्रुव (INC) vs प्रणव कुमार मरप्च्ची (BJP) – marwahi bjp candidate list 2023,
10. सरायपाली – किस्मत लाल नन्द (INC) vs सरला कोसरिया (BJP) – saraipali bjp candidate list 2023,
11. खल्लारी – द्वारिकाधीश यादव (INC) vs अलका चंद्राकर (BJP) – khallari bjp candidate list 2023,
12. अभनपुर – धनेन्द्र साहू (INC) vs इन्द्रकुमार साहू (BJP) – abhanpur bjp candidate list 2023,
13. राजिम – अमितेश शुक्ल(INC) vs रोहित साहू (BJP) – rajim bjp candidate list 2023,
14. सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव (INC) vs श्रवण मरकाम (BJP) – sihawa bjp candidate list 2023,
15. डौंडीलोहरा – अनिला भेंडिया (INC) vs देवलाल हलवा ठाकुर (BJP) – daundi lohara bjp candidate list 2023,
16. पाटन – भूपेश बघेल (INC) vs विजय बघेल (BJP) – patan bjp candidate list 2023,
17. खैरागढ़ – यशोदा निलाम्बर वर्मा (INC) vs विक्रांत सिंह (BJP) – khairagarh bjp candidate list 2023,
18. खुज्जी – छन्नी चंदू साहू (INC) vs गीता घासी साहू (BJP) – khujji bjp candidate list 2023,
19. मोहला-मानपुर – इन्द्रशाह मंडावी (INC) vs संजीव साहा (BJP) – mohla-manpur bjp candidate list 2023,
20. कांकेर – शिशुपाल सोरी (INC) vs आशाराम नेताम (BJP) – kanker bjp candidate list 2023,
21. बस्तर – बघेल लखेश्वर (INC) vs मनीराम कश्यप (BJP) – bastar bjp candidate list 2023,

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa FIR : गोधना गांव के सरपंच को 5 लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज

error: Content is protected !!