JanjgirChampa News : महिला सरपंच ने पंचों के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई और अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग पर रोक लगाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के बोरसी गांव की सरपंच लीलाबाई कश्यप ने पंचों के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की मांग एवं अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग पर रोक लगाने के मामले में ज्ञापन सौंपा है.

 



दरअसल, बोरसी गांव के पंचों के द्वारा सरकारी प्रावधानों का उल्लंघन किया है और वार्ड नंबर 6 का पंच गंगा प्रसाद टंडन शासकीय मिडिल स्कूल बोरसी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है. वार्ड नंबर 2 की पंच जानकी बाई टंडन, वार्ड नंबर 13 के पंच सुमेली भारद्वाज, वार्ड नं 14 के पंच संजय भारद्वाज, वार्ड नं 16 की पंच भावना भारद्वाज, वार्ड नं 19 के पंच कुमार रात्रे, वार्ड नं 15 के पंच श्याम लाल पात्रे के द्वारा गांव के विभिन्न शासकीय भूमि पर बेजाकब्जा किया गया है. इस पर बोरसी गांव की महिला सरपंच लीलाबाई कश्यप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!