Birra News : नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा वितरण एवं आंख जांच शिविर संपन्न, 900 से अधिक मरीजों ने शिविर में नेत्र परीक्षण कराया और 383 लोगो को चश्मा वितरण किया गया

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती जिले के बीजेपी महामंत्री और जि.पं. सभापति गगन जयपुरिया द्वारा बिर्रा के देवांगन धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था I जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो मरीजो ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया I शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मशीनों से मोतियाबिंद, आईफ्लू, आँखों के पॉवर की जांच कर दवा व चश्मे वितरित किए । नेत्र शिविर सुबह 11 बजे से अँधेरा होने तक शाम 7 बजे तक चला I शिविर में जांच प्रारंभ होने से पहले ही मरीजो की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी I क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम की चारो ओर प्रसंशा हो रही है I लोगो का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा आज तक इस प्रकार का सेवा वाला कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था I पहली बार ऐसा आयोजन गगन जयपुरिया के द्वारा किया गया है I

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

ओड़ेकेरा के 68 वर्षीय धरमपाल मधुकर ने कहा कि मुझे बहुत दिनों से आँख में ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था , बेटा कमाने-खाने जम्मू गया है ऐसे में जब निःशुल्क शिविर का पता चला तो मैं यहाँ आया हूँ , यहाँ पर डाक्टरों के द्वारा मुझे बिना पैसे लिये पावर का चश्मा और कुछ दवाई भी दिया गया है I अब चश्मा लगाने से मुझे पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है I

गगन जयपुरिया का कहना है कि स्वस्थ्य , समर्थ व संस्कारित भारत के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है I नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया आज बिर्रा के नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। गगन जयपुरिया द्वारा शिविर के अंत में आये हुए चिकित्सको का शाल और श्रीफल से सम्मान भी किया गया I

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

शिविर की सफलता में चिकित्सकों के अलावा विशेष रूप से अजय शर्मा चांपा, थवाईत चाम्पा, रजा चश्मा घर चाम्पा, प्रकाश अग्रवाल चाम्पा, मनोज तिवारी, सोनू जायसवाल, एकांश पटेल, बिसाहू देवांगन, अनुराग सोनी, लोकपाल देवांगन, भोला श्रीवास, विशाल सराफ, पुष्पेन्द्र अजगल्ले, खम्हन कश्यप, अवधेश कश्यप, होरीलाल जायसवाल, श्रवण थवाईत, लखन देवांगन, राजू देवांगन, भोलाराम देवांगन का योगदान रहा I

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!