JanjgirChampa News : महाराणा प्रताप चौक में लोगों को उपलब्ध होगा शुद्ध पेयजल : राजकुमार साहू, सभापति ने किया बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण का लोकार्पण

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सुकली के महाराणा प्रताप चौक में डेढ़ लाख की लागत से बोर खनन एवं पानी टँकी निर्माण का लोकार्पण जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि सुकली के महाराणा प्रताप चौक में पेयजल की सुविधा होने से लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, अब राहगीरों को आसानी से शुद्ध पेयजल पीने के लिए मिल पायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

उन्होंने कहा कि महानायक महाराणा प्रताप के नाम से इस चौक को लोग जानते हैं, महाराणा प्रताप उनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया, अंततः अकबर महाराणा प्रताप को अधीन करने मैं असफल रहा। महाराणा प्रताप की नीतियां शिवाजी महाराज से लेकर ब्रिटिश के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस दौरान ग्राम के सरपंच भोजराम करियारे, सचिव इम्तियाज अहमद, अमित सिंह, आचार्य अमित मिश्रा, पंच लक्ष्मी सिंह ईश्वर नमन सिंह, राकेश सिंह, सौमित्र सिंह, युवराज सिंह, राहुल सिंह, बृजेश सिंह, नवल सिंह, करणी सेना से देवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!