Janjgir Accident Death : आगे जा रहे वाहन को पीछे से दूसरे वाहन ने मारी ठोकर, वाहन चालक की हुई मौत, जिला जेल के पास हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला जेल के पास वाहन ने पीछे से दूसरे वाहन को ठोकर मार दी है. घटना में पीछे से ठोकर मारने वाले वाहन के चालक की मौत हो गई है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक ड्राइवर का नाम दिनेश पांडेय था, जो जमशेदपुर का रहने वाला था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र में मना भगवान बलराम की जयंती

मिली जानकारी के अनुसार, 4 नई गाड़ी टाटा से बिलासपुर जा रहे थे, तभी जिला जेल के पास सामने वाली गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिया. इससे पीछे की गाड़ी अनकंट्रोल हो गई और सामने वाली गाड़ी से टक्कर हो गई.

घटना में पीछे वाली गाड़ी के चालक दिनेश पांडेय की मौत हो गई. फिलहाल, मामले में पुलिस ने पंचनामा करवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!