JanjgirChampa Arrest : ट्रेलर को रूकवाया और फिर की डीजल की चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा. बलौदा पुलिस ने बिहारिन दाई मोड़ के पास ट्रेलर को रूकवाकर डीजल की चोरी करने वाले 2 आरोपी नरेश भारती और संजय कुंभकार को गिरफ्तार किया है. साथ ही, मामले में चोरी गए 175 लीटर डीजल और चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है.

 



दरअसल, थाना में रिपोर्ट लिखाई गई कि 2 सितंबर को रात्रि में बोलरो वाहन सवार व्यक्ति आए और ट्रेलर वाहन को रूकवाया, फिर डीजल की पाइप को काटकर 175 लीटर डीजल की चोरी की गई.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच की. जांच के बाद पुलिस ने 2 आरोपी नरेश भारती और संजय कुंभकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी नरेश भारती बुढ़गहन गांव का रहने वाला है और संजय कुंभकार सराईताल का रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!