JanjgirChampa Big News : शराब पीने से 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत, बड़ी घटना के बाद हड़कम्प, साढ़े 3 माह में जिले में यह तीसरी वारदात, कब रुकेगा मौत का सिलसिला ?

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के परसाही गांव में शराब पीने से 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. जिले में साढ़े 3 माह में यह तीसरी घटना है, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है.

 



दरअसल, परसाही गांव में संजय सांडे, संतकुमार सांडे और जितेंद्र सांडे ने शराब पी थी, जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई और अकलतरा अस्पताल ले जाने पर 2 सगे भाई संजय सांडे और जितेंद्र सांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तीसरे व्यक्ति जितेंद्र सांडे को बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि जिले में लगातार ऐसी घटना हो रही है. 15 मई को रोगदा में सेना के जवान समेत 3 की मौत हुई थी, इसके बाद 31 अगस्त को अमोदा गांव में 2 की मौत हुई थी. अब परसाही गांव में 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है. अकलतरा पुलिस मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!