Paddy Price in Chhattisgarh: 4000 रुपए प्रति क्विंटल में होगी धान खरीदी, भूपेश सरकार के मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर. विधानसभा चुनाव के चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी ओर पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच दावों और वादों का दौर भी जोरों पर है। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी भी धान खरीदी का मुद्दा बेहद अहम है।

 



कहा ऐसा जा रहा है कि जो धान की ज्यादा कीमत देने का वादा करेगा किसान और जनता उसे ही वोट करेगी। हालांकि अभी भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भूपेश सरकार 4000 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा करेगी। इस वायरल दावे पर अब भूपेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

दरअसल सोशल मीडिया पर एक अखबार का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पेपर कटिंग में दावा किया जा रहा है कि ‘भूपेश सरकार का चुनावी ब्रम्हास्त्र, 4000 रुपए क्विंटल में धान खरीदी करेगी सरकार’। वायरल दावे पर IBC24 ने संज्ञान लिया और इसकी पड़ताल की। IBC24 ने प्रदेश सरकार के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा से इस संबंध में बात की तो पूरी तस्वीर साफ हो गई।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने वर्तमान में 2800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का फैसला लिया है। लेकिन अगले साल 3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगले 5 सालों में ऐसा संभावित है कि भूपेश सरकार 4000 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी करे।

इसे भी पढ़े -  हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!