JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, यहां से की थी चोरी… रिपोर्ट के बाद पकड़ा गया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने मोबाइल की चोरी करने वाले आरोपी मुकेश सिंह उर्फ मंगल राजपूत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है एवं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोबाइल को जब्त किया है.

 



दरअसल, चांपा पुलिस के मुताबिक, कन्हैया लाल सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह छाम्पा के निजी हॉस्पिटल में इलाज करने आया था और इलाज करा रहा था, तभी रात में कन्हैया लाल सूर्यवंशी अपने मोबाइल को चार्जिंग में लगा कर सो गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

जब कन्हैया लाल सूर्यवंशी सुबह उठा तो देखा कि चार्जिंग में लगा मोबाइल नहीं था. मोबाइल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

पुलिस ने मोबाइल की चोरी करने वाले आरोपी मुकेश सिंह उर्फ मंगल राजपूत को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!