JanjgirChampa Loot : धान व्यापारी के कार्यालय में मुंशी पर कट्टा अड़ाकर और मिर्ची पावडर छिड़ककर 6 लाख 60 हजार रुपये की लूट, CCTV में कैद हुई घटना, दिनदहाड़े लूट की घटना से उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में धान व्यापारी के कार्यालय में मुंशी पर कट्टा अड़ाकर और मिर्ची पावडर छिड़ककर 6 लाख 60 हजार रुपये की लूट की घटना हुई है. हेलमेट पहनकर 2 बदमाश, धान व्यापारी के ऑफिस पहुंचे और कट्टा अड़ाकर लूट की वारदात की. जाते वक्त बदमाशों ने मिर्च पावडर भी छिड़क दिया, ताकि बदमाशों का कोई पीछा ना कर पाए. लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

दरअसल, अकलतरा में मिनीमाता चौक के आगे तरौद रोड में मुंशी राखी कश्यप, ऑफिस में बैठे थे, तभी हेलमेट पहनकर 2 बदमाश अंदर पहुंचे और 6 लाख 60 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद दोनों बदमाश, बाइक में बैठकर पामगढ़ की ओर भाग गए. एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!