CHHATTISGARH BREAKING: दिनदहाड़े बैंक में करोड़ों की डकैती, बदमाशों ने मैनेजर को चाकू मारी, हथियार लेकर बैंक पहुंचे थे बदमाश

रायगढ़: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हथियार से लैश बदमाशों ने एक्सिस बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि स्टाफ बैंक खोलकर अंदर पहुंचे ही थे, तभी आधा दर्जन के करीब बदमाश भी अंदर पहुंच गये. बदमाशों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बैंक में रखे कैश को लेेकर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने डकैती की इस वारदात के दौरान बैंक मैनेजर पर चाकू से हमला कर  दिया है, वही इस वारदात में 5 से 7 करोड़ रूपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये है.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, घटना ढिमरापुर स्थित एक्सिस बैंक की बतायी जा रही है। यहां आज सुबह बैंक स्टाफ पहुंचे थे। बैंक का कामकाज शुरू किया ही जा रहा था, तभी आधा दर्जन के करीब हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर घुस गये। बदमाशों ने सभी बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर काउंटर में रखे कैश की लूट कर ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान बैंक मैनेजर अभिषेक केडिया द्वारा विरोध करने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बैंक से करीब 5 से 7 करोड़ की डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है अउ4 जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

error: Content is protected !!