JanjgirChampa News : राछाभाठा के हेडमास्टर ने लिखाई नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष ने झूठी रिपोर्ट बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना में राछाभाठा गांव के प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी ने नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है. इस पर नपं अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी द्वारा लिखाई झूठी रिपोर्ट को खारिज करने और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

 



नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने पुलिस अफसरों को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि राछाभाठा के शासकीय प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी ने भुवनेश्वर केशरवानी, भाई दिलीप केशरवानी, भतीजा भावेश केशरवानी, खिलेश्वर साहू, मोहम्मद वाजिद के खिलाफ रास्ता रोककर रजिस्टर फाड़ने, मारपीट करने एवं उसके बेटे की दुकान में घुसकर मारपीट कर रुपए लूट कर भागने की झूठी रिपोर्ट लिखाई है. इस मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर को खारिज करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

नपं अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने मांग की है कि राछाभाठा स्कूल के आवागमन पंजी को लेकर जांच की जाए, जिसमें प्रधान पाठक के आने एवं जाने के समय लिखा होता है. हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी द्वारा अपने पास रजिस्टर रखे थे, जिसे कार्यालय में ना रखकर अपने पास रखे थे. हेडमास्टर द्वारा रजिस्टर फट जाने की रिपोर्ट लिखाई गई है, लेकिन इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी ने नहीं दी है. दुकान में घुसकर हेडमास्टर के बेटे से मारपीट करके रुपये लूट करने की बात कही गई है. ऐसे में वहां पर लगे CCTV फुटेज की मदद से निष्पक्ष जांच की जाए और उचित कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!