JanjgirChampa News : छग संजीवनी 102 कर्मचारी कल्याण संघ ने कलेक्टर और CMHO को सौंपा ज्ञापन, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर, 30 से 50 हजार रुपये लेकर की जा रही नई भर्तियां

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ संजीवनी 102 कर्मचारी कल्याण संघ के कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है और कलेक्टोरेट एवं CMHO ऑफिस में ज्ञापन दिया गया है. ज्ञापन में छत्तीसगढ़ के समस्त 102 महतारी एक्सप्रेस पैरामेडिकल स्टाफ एवं वाहन चालक को कार्य से नहीं हटाने की मांग की गई है. नई ठेका कंपनी CAMP द्वारा 30 हजार से 50 हजार रुपये लेकर नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है और 10 साल से कार्यरत अनुभवी कर्मचारी को निकाला जा रहा है. इधर, सीएमएचओ डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया का कहना है कि मामला शासन स्तर का है. कर्मचारियों के ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा. संघ के कर्मचारियों ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को भी ज्ञापन सौंपा है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

छग संजीवनी 102 कर्मचारी कल्याण संघ के सौंपे गए 5 सूत्रीय मांगों में 102 महतारी एम्बुलेंस की नई ठेका कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन निरस्त करने, 10 साल से पदस्थ अनुभवी कर्मचारियों को पुनः पदस्थापना किया जाए और 108-102 कर्मचारियों को 2-3 माह काम कराकर 1 माह का वेतन दिया जाता है, जिसे माह के प्रथम सप्ताह में दिए जाए. साथ ही, 2018 से 108-102 वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है, जिसे एकमुस्त भुगतान किया जाए. एक निश्चित टाइम ड्यूटी का निर्धारित किया जाए, अतिरिक्त कार्य का अलग से राशि दी जाए. मुख्यमंत्री के वादे अनुसार 108-102 एम्बुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से हटाकर सरकार द्वारा स्वयं संचालन कर 60 साल तक नौकरी की गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!