Sakti Arrest : 93 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, हसौद पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने नरियरा गांव में 93 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नरियरा गांव में विजय बंजारे बिक्री हेतु महुआ शराब रखा हुआ है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 93 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी विजय बंजारे को पकड़ा. पुलिस ने आरोपी विजय बंजारे को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!