बेटे को बेहतर इंसान बनाना पिता की जिम्‍मेदारी, जरूर सिखाएं 5 बातें, लोग करेंगे उसकी इज्‍जत भी

नई दिल्ली. एक पिता अपने बेटे को यह जरूर सिखाएं कि जीवन में अगर वे सूरज पर निशाना लगाएंगे तो तीर सूरज के आसपास तक तो जाएगा ही, इस तरह आप उन्‍हें जीवन में कुछ बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने का हौसला दें. इसके लिए उन्‍हें हारने, गिरने और फिर उठने का भी मौका दें.

 



अगर आपका बच्‍चा किसी फेमस इंसान का फैन है तो उसे यह बताएं कि वह भी जीवन में उनकी तरह सफल इंसान बन सकता है. बच्‍चों को उनके फेवरेट या सफल लोगों के स्‍ट्रगल के बारे में बताएं या पढ़कर सुनाएं. उन्‍हें बताएं कि खुद की सेहत, पढ़ाई लिखाई और मेहनत के बल पर वे भी यह सब कुछ अचीव कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

अपने बेटे को बेहतर इंसान बनने के लिए उन्‍हें मैनर सिखाना सबसे जरूरी है जो एक पिता बेहतर तरीके से सिखा सकते हैं. इसके लिए आप लोगों के साथ बेहतर व्‍यवहार करें, घर की महिलाओं के साथ इज्‍जत से बात करें, उनका ख्‍याल रखें और बेटे को भी ऐसा करना सिखाएं. बेटे को सिखाएं कि महिलाओं और बड़ों के साथ बेहतर व्‍यहार करना क्‍यों जरूरी है और किस तरह उनकी इज्‍जत वे कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

बेटे को एक जिम्‍मेदार इंसान बनाएं. इसके लिए उन्‍हें यह सिखाएं कि वे किस तरह कम उम्र से अपनी जिम्‍मेदारी ले सकते हैं. उन्‍हें बताएं कि एक जिम्‍मेदार इंसान खुद से होने वाली गलतियों की भी जिम्‍मेदारी लेता है. अगर किसी तरह की गलती हुई है तो बिना बहाना बनाएं पहले मांफी मांगना सिखाएं.ये सारी बातें बच्‍चे के जीवन को सफलता का रास्‍ता दिखाएंगी और वह मुश्किल हालात से भी लड़ते हुए एक बेहतर इंसान बनेगा और जीवन में सफलता अचीव करेगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!